
नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस महिलाओं व बालिकाओं को कर रही है जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में नारी सुरक्षा को लेकर गम्भीर पुलिस महिलाओ व बालिकाओ को जागरूक कर रही है और बता रही है कि मुसीबत में हर कदम पर पुलिस आपके साथ है।
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के थानों पर गठित एंटी रोमियो टीमों,महिला सुरक्षा दल द्वारा बालिकाओं,छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव,मौहल्ला,शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थनों पर चौपाल लगाकर छात्राओं व बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्प डेस्क, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वीमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड़ टच, बैड टच एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।पुलिस का यह अभियान रोजाना चलाया जाता है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR





























