
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ऐतिहासिक श्रीराम बारात शोभायात्रा अवसर पर समाजसेवी पंडित विकास शर्मा द्वारा जलपान व स्वागत स्टेज लगाकर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया. पंडित विकास शर्मा व टीम द्वारा भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री उमेश गर्ग, पंडित सुयश वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारीगण के साथ साथ सुन्दर झांकियों के व्यवस्थापकगण तथा धर्म एवं समाज के लिए विशिष्ट कार्य करने के लिए महासभा कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी सहित अनेक सभ्रांत को भी पटका पहनाकर स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि भगवान श्रीराम आदर्श के श्रेष्ठ उदाहरण है. आप सभी का इस पावन राम बारात शोभा यात्रा के स्वागत मंच से अभिनंदन करता हूँ. महासभा का उद्देश्य ही धर्म, ज्योतिष और सनातन संस्कृति का प्रचार व कर्मकांड सुधार है और इससे सुंदर अवसर क्या हो सकता है कि हमसभी आज साक्षात् धर्म के स्वरूप श्रीराम जी की बारात के साक्षी बन रहे हैं भव्य आयोजन के लिए श्रीराम लीला समिति श्रीराम बारात के सभी सेवादार बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पूरे हापुड़ नगर को राममय कर दिया है सुन्दर व्यवस्था के लिए पंडित विकास शर्मा व टीम का धन्यवाद करते हुए मुख्य आतिथ्य व अभिनन्दन के लिए आभार किया इस अवसर पर ऋतिक त्यागी, संदीप वत्स, संजय शर्मा, संजीव गर्ग, मुरली पंडित आदि सम्मिलित रहे.
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















