सड़क हादसे रोकने हेतु अवैध कट होंगे बंद,वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर












सड़क हादसे रोकने हेतु अवैध कट होंगे बंद,वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर
हापुड सूवि(ehapurnews.com):
हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार,एसडीएम सदर अंकित कुमार वर्मा,रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री / मालकर अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रतिनिधि बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता, एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा बैठक एजेण्डा के अनुसार बिन्दुवार कार्यवाही प्रारम्भ की गयी जिसमें उपस्थित अधिकारियों, परिवहन व्यवसायी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य द्वारा प्रस्तुत विचार पर विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि शहर में अवैध कट , स्कूली वाहनो के पंजीकृत तथा 10 से 15 वर्ष पुराने पेट्रोल/डीजल संचालित वाहनों को एनओसी हेतु नोटिस जारी करने एवं गन्ने ढलाई में प्रयुक्त वाहन संचालन तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने आपातकालीन चिकित्सा सहायक हेतु एंबुलेंस की उपलब्धता तथा मार्ग पर रोड सेफ्टी एवं फ्लाईओवर की साफ–सफाई इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सड़क निर्माण के अधिकारियों से कहा जनपद में सड़क चौड़ीकरण के जो भी कार्य सुचारू है उनमें गति प्रदान करते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराए। उन्होंने एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना रोकने के उपाय पर प्रभावी कार्यवाही की जाये, जिसके सम्बन्ध में एक कमेटी गठित कर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारीकरण की कार्यवाही हेतु प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार सुधारीकरण की कार्यवाही करते हुए आख्या प्रेषित की जाये तथा स्कूली वाहन नियमानुसार दिये गये मानक के अनुसार संचालित करने हेतु विशेष कार्यवाही की जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये सभी स्कूली वाहन मानक के अनुरूप ही संचालित हों। सभी सम्बन्धित बिन्दुओं पर एवं समिति की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आख्या प्राप्त कर प्रस्तुत की जाये।

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!