
नाले के पानी से फसल बर्बाद, करोड़ों का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सरावा के किसान इन दिनों बेहद परेशान है जिनकी करीब 300 बीघा फसल नाले के गंदे पानी की चपेट में आ चुकी है। किसानों का कहना है कि लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। धीरे-धीरे नाले का गंदा पानी खेतों में भरत जा रहा है। मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से किसानों का जीना दूभर हो रहा है। किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ से एक नाला आ रहा है जो कि गांव सरावा से होता हुआ आगे बढ़ रहा है। नाले में मेरठ की फैक्ट्री का गंदा पानी रहता है। यह नाला दो जगह से टूट गया है जिसकी वजह से गांव सरावा के किसानों की फसल प्रभावित है। ग्रामीणों का दावा है कि धीरे-धीरे फसल खराब हो रही है। करीब 250 से 300 बीघा फसल नष्ट हो चुकी है जिसकी वजह से किसान बेहद कमजोर हो गया है। किसान ने यहां-वहां शिकायत की लेकिन अभी तक किसी ने भी उसकी समस्या का समाधान नहीं निकला है। नाले को जगह-जगह से अवैध रूप से बंद किया गया जिसकी वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। ऐसे में अरुण सैनी, अजय कुमार, मूलचंद, राजीव कुमार, जुबेर आदि ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























