
👁 1 views Views
गढ़: सोमवार को 9 घंटे नहीं आएगी बिजली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सोमवार को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा टावर संख्या 202 से 203 और 204 से 205 तक 400 केवी डीसी मुरादनगर-सिंभावली ट्रांसमिशन लाइन पर ओपीजीडब्लयू परिशोध का काम कराया जाना है। लाइन पर काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 30 दिसंबर को 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ प्रथम से पोषित 11 केवी स्याना फीडर की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 9:00 से शाम 6:00 तक बंद रहेगी। ऐसे में गांव बागड़पुर, सलारपुर, करीमपुर, सिकंदरपुर व अन्य गांव के ग्रामीणों को थोड़ी परेशानी होगी।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

























