
बिना अनुमति पाइपलाइन बिछाने पर वन विभाग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की वन विभाग की टीम ने हाल ही में हापुड़ बुलंदशहर रोड पर बिना अनुमति के गैस पाइपलाइन बिछाने के मामले में कार्रवाई की है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर में लदे टैंकर को पकड़ लिया और कब्जे में लेकर उसे हापुड़ रेंज कार्यालय पर ले आए। वन विभाग का कहना है कि मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि वह क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी उनकी नजर हापुड़ बुलंदशहर मार्ग पर पड़ी जहां वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति के पाइपलाइन डाली जा रही थी जिसके बाद उन्होंने जब ठेकेदार से जरूरी कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड पाल ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065































