
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल की किशोरी का रेप के आरोपी ने अपहरण कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 22 दिसंबर को उसकी 15 साल की बेटी घर से बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि मोहल्ले के ही सागर श्रीवास्तव ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। आरोपी ने एक साल पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था जो कि फिलहाल जेल से बाहर आया हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214

























