
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवज्योति कॉलोनी में एक पिटबुल ने दो बच्चों को अपना निशाना बनाया। एक बालक का नाम सारांश अग्रवाल है तो अन्य का नाम आन्या गर्ग। कुत्ते ने यह हमला रविवार को किया जिसकी एक और वीडियो अब सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि कुत्ते ने किस तरह हमला किया। कुत्ते के हमले से क्षेत्रवासी बेहद स्तब्ध हैं जिनमें काफी गुस्सा है। रविवार को पिटबुल कुत्ते ने दो बच्चों को अपना निशाना बनाया। आठ वर्षीय सारांश पर हमला किया जिसकी जांघ पर काफी ज्यादा घाव हुए हैं। वहीं कुत्ते का मालिक जब कुत्ते को पकड़ कर अंदर ले जाने का प्रयास करने लगा तो घर के अंदर से पिटबुल कुत्ता वापस बाहर आया और पास खड़ी बच्ची पर भी हमला कर दिया। इस दौरान बच्ची जमीन पर गिर गई। उसके बाद कुत्ते का मालिक वापस बाहर आया और उसने पिटबुल को पकड़ा। खतरनाक नस्ल के कुत्ते के पालने पर प्रतिबंध है। ऐसे में मलिक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























