
औद्योगिक क्षेत्र में 60.74 करोड़ से होगा आरसीसी नाले का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए 60.74 करोड रुपए से नाले का निर्माण कराया जाएगा जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा। 22 किलोमीटर लम्बे आरसीसी नाले व बॉक्स पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र में पानी भरा रहता है जिसकी वजह से काफी ज्यादा परेशानी होती है। जिले में एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र में फिलहाल वर्तमान में 1500 फैक्ट्रियां हैं। जलभराव की वजह से सड़क भी क्षतिग्रस्त हालत में रहती है। यहां नाले के साथ-साथ सड़कों का निर्माण भी हो रहा है। दो चरणों में 43 और 19 करोड़ रुपए से क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शुरू कराया गया है।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731





























