
बर्खास्त लाइनमैन को राहत, कथित पत्रकारों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपखंड तृतीया क्षेत्र के बर्खास्त किए गए संविदा पर तैनात लाइनमैन रविंद्र कुमार न्याय के लिए कोर्ट पहुंचे। न्यायालय ने उन्हें राहत दी है। न्यायालय ने सेवा समाप्ति के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही दो कथित पत्रकारों नरेश शर्मा और मोनू मसूदी को नोटिस जारी किया है।

लाइनमैन रविंद्र कुमार स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित बिजलीघर पर संविदा पर तैनात था जिसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पत्रकारों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। ऑडियो वायरल होने के बाद सक्षम अधिकारी ने रविंद्र की सेवा को समाप्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को अपनी सफाई दी और पक्ष रखा लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी। इसके बाद वह न्यायालय पहुंचे। कोर्ट ने लाइनमैन के बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही कथित पत्रकारों को नोटिस जारी किया है।
लिथियम बैटरी पर ई-रिक्शा उपलब्ध, एक चार्जिंग पर दौड़ेगी 100 किमी: 7906867483





























