
साइबर ठगों ने 36 घंटे तक व्यक्ति को ऑनलाइन कैमरे के सामने बैठाया, 4.54 लाख ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित गुरु नानक मार्केट निवासी व्यक्ति को साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 36 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और पीड़ित से 4.54 लख रुपए की ठगी कर ली।

गुरु नानक मार्केट निवासी संदीप ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और एक पार्सल में पांच पासपोर्ट, पांच एटीएम कार्ड, कपड़े, लैपटॉप, 200 ग्राम एमडीएम मिलने की बात कही। यह पार्सल ठग ने उनका बताया और कहा कि कस्टम आधिकारी ने इसे पकड़ा है। ऐसे में वह घबरा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर बात कर रहे ठग ने कहा कि वह टीम भेज कर उन्हें उठा लेगा। 36 घंटे तक साइबर ठगों ने ऑनलाइन कैमरे के सामने पीड़ित को बैठाए रखा और जांच के नाम पर 4.54 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























