
गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे हापुड़ से होकर गुजरेगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में एक और एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी है जिसका नाम होगा गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे और यह हापुड से होकर गुजरेगा।गाजियाबाद से 5 घंटे में पहुंचेगे कानपुर, हापुड़ से अलीगढ़ तक यूपी के 9 जिलों से गुजरेगा यह एक्सप्रेस वे
उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश को कई एक्सप्रेसवे का तोहफा मिल चुका है. जबकि कई अन्य जल्द ही आम जनता के लिए खोले जा सकते हैं।इस सूची में जल्द एक और एक्सप्रेसवे जुड़ने वाला है।

नए एक्सप्रेसवे का नाम गाजियाबाद कानपुर एक्सप्रेसवे होगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली-गाजियाबाद से न केवल कानपुर की दूरी कम हो जाएगी।
गाजियाबाद से कानपुर तक बनने वाले इस एक्सप्रेस वे से 9 जिले जुड़ेंगे। इसमें गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव और कानपुर जिला शामिल हैं।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कनेक्ट
इस एक्सप्रेस की सबसे खास बात यह है कि यह एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा. यहां औद्योगिक केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
चार लेन का होगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद कानपुर एक्सप्रेसवे शुरुआत में 4 लेन एक्सप्रेसवे होगा, जिसे बाद में 6 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा।
जाम से छुटकारा
नई दिल्ली और इसके आसपास से कानपुर जाने के लिए जाम के झाम से भी छुटकारा मिलेगा. वहीं, दूसरी तरफ समय की भी बचत होगी।
इस एक्सप्रेस के निर्माण होने के बाद गाजियाबाद से कानपुर पहुंचने में करीब 5.30 घंटे का ही समय लगेगा. कानपुर को इस एक्सप्रेस-वे के जरिए बाद में नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























