
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में कूड़े में आग लगाने के मामले में दो लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एकत्र कूड़े के ढ़ेर में आग लगाने के मामले में अधिशासी अधिकारी ने दो फैक्ट्री संचालकों पर 11-11 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। कूड़े में आग लगाने की वजह से चारों ओर धुएं का गबार बन गया जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग की मदद से आग को बुझाया गया और प्लाट के पास दो कपड़ा फैक्ट्री के संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

























