
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर बृहस्पतिवार की सुबह को गांव बदरखा के किसान खेतों से फसलों का चारा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव के निकट रेलवे लाइन पर बीचों-बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद भी शिनाख्त संभव नहीं हो सकी।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























