
चरक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 21 नवंबर को: 7409104104
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित चरक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क सेरेब्रल पाल्सी व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां आने वाले लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी। जांच शिविर से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए अभी संपर्क करें: 7409104104 या 7906485969 पर. जांच शिविर में गुरुग्राम के प्रमुख नेत्र आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर भारत भूषण के द्वारा निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
आयुर्वेद ने लौटाई केन्या के पूर्व पीएम की बेटी की आँखों की रोशनी:
ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रेड़ा ओडिंगा की बेटी रोजमेरी ओडिंगा की आंखों की रोशनी चली गई थी। ब्रेन एनोरिज्म व एट्रॉफी जैसी बीमारी के कारण रोजमेरी की रोशनी चली गई थी। इसके बाद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के तहत केरल में आयुर्वेद दवाओं से उनका उपचार किया गया। इसके बाद जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं था। पूर्व पीएम की बेटी की आंखों की रोशनी लौट आई जिसने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का आभार जताया। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी की दृष्टि पाने का श्रेय आयुर्वेद को दिया।
ये भी पढ़ेः जेई की शह पर अवैध कॉलोनी में तेजी से अवैध निर्माण, पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़



























