राजकुमार हत्याकांड: दो सगे भाई गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी












राजकुमार हत्याकांड: दो सगे भाई गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने राजकुमार की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को कुचेसर रोड रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अरविंद तथा अमित नागर उर्फ़ अंजे पुत्रगण अशोक नागर निवासी गांव गोहरा आलमगीरपुर थाना बाबूगढ़ है। मामले में दो आरोपी अभी फरार है।

आपको बता दें कि गोहरा आलमगीरपुर में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी राजकुमार व उसके भाई अशोक नागर व अशोक नागर के बेटों ने हमला कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई थी। शनिवार की दोपहर करीब सवा 12:00 बजे राजकुमार अपने खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में भाई अशोक नागर और उसके बेटे अरविंद, रवि, अमित उर्फ अंजे ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों, हॉकी, तमंचे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उस दौरान राजकुमार बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने राजकुमार की मौत के मामले में रविवार को हत्या की धारा तरमीम कर ली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए दो भाई अरविंद और अमित नगर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रवि और अशोक नागर मामले में फरार हैं।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!