श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया












श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कलिकाल के परम आराध्य देव श्री श्यामप्रभु (खाटू) वाले का जन्मोत्सव देव उठान एकादशी पर श्री श्याम भक्त मण्डल (रजि), हापुड़ द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें प्रातः श्री श्याम प्रभु को पोशाक अर्पण की गयी। साँय 6:00 बजे पूजन प्रारम्भ हुआ, जिसमें श्री दिनेश गर्ग सपरिवार यजमान रहे। हापुड़ शहर में पहली बार बंगलौर के कारीगरों द्वारा श्री श्यामप्रभु का महालक्ष्मी श्रृंगार किया गया एवं 56 भोग अर्पण किया गया। रात्रि श्याम प्रेमियों द्वारा संकीर्तन किया गया, जिसमें रसिक जनों ने सुन्दर-सुन्दर भजन गायें एवं बधाई उत्सव मनाया, दिल्ली से पधारी कविता माही ने सुन्दर-सुन्दर भजनों की वर्षा की। अनूपशहर से रोबिन भारद्वाज द्वारा भी भजनों की रसमयी गंगा बहायी गयी, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गये। रात्रि को 12:00 बजे बाबा का केक काटकर जन्मोत्सव की बधाई दी गयी। तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मन्दिर को फूलों व लाईटों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान प्रमोद गर्ग, मन्त्री गौरीशंकर, संस्थापक सुनील पंसारी, प्रदीप कुमार (नमक वाले), नवीन अग्रवाल, सुरेश केडिया, अतुल गर्ग, सुनील कंसल (रूई वाले), यश कंसल, पीयूष गोयल, मयंक कंसल, पुनीत गर्ग, शिवांक सिंहल आदि उपस्थित थे।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    🔊 Listen to this पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमवीर पुत्र समय सिंह कोरी ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध
    error: Content is protected !!