
जाहरवीर बाबा मेला दतेड़ी में पहुंचे सपा नेता दिग्विजय शिशोदिया, मेला प्रबंधकों और ग्रामीणों ने किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दतेड़ी। जाहरवीर बाबा के पावन मेले में समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना से भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशोदिया ने पहुंचकर बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
मेला प्रबंधक मंडल, दतेड़ी के सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं और ग्रामवासियों ने दिग्विजय शिशोदिया का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों की ओर से मिले स्नेह और अपनत्व के लिए दिग्विजय शिशोदिया ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
दिग्विजय शिशोदिया ने कहा कि दतेड़ी के बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का स्नेह और ग्रामवासियों का अपनापन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। मेला प्रबंधक मंडल एवं ग्रामीणों द्वारा दिए गए सम्मान से वह अभिभूत हैं और इस आत्मीयता को सदैव स्मरण रखेंगे।
उन्होंने जाहरवीर बाबा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मेला आयोजन में जुटे सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















