
👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे गढ़ मेले में रविवार को एक दुकान के पास सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप को देख लोगों ने शोर मचा दिया और वहां से भागने लगे। तभी एक युवक ने हिम्मत का परिचय देते हुए सांप को डिब्बे में बंद कर गंगा में छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गढ़ मेले में रविवार को मुख्य मार्ग के पास स्थित दुकान के समीप सांप को देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद सभी वहां से भागने लगे तभी एक युवक ने सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया।
धुआं देने वाली गाड़ी, इलेक्ट्रिक कार व बाइक टॉय के लिए संपर्क करें: 9719 606011


























