
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शुक्रवार की देर रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान कई लोग कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बक्सर निवासी कुसुम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजकुमार और उसके स्वजन रणजीत सिंह शुक्रवार की रात को योजना बद्ध तरीके से अपने घर में इकट्ठा हुए और जानबूझकर पीड़ित के घर के सामने पटाखे छोड़ने लगे लेकिन उन्होंने त्यौहार होने की वजह से अनदेखा कर दिया। इस दौरान उनका बेटा नकुल बाजार से सामान खरीद कर के दरवाजे पर पहुंचा तभी राजकुमार और उसके परिजनों ने उसके ऊपर पटाखा जलाकर फेका तो बेटे ने विरोध किया। उसके बाद सभी लोगों ने एक राय होकर तमंचा, लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुसकर परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान कुसुम, बेटा नकुल और कुलदीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से नकुल को मेरठ के लिए रेफर किया गया जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरे पक्ष के लोग भी रंजिशन मारपिटाई का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल कुसुम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजकुमार, यश उर्फ लक्की, शिवम, सुनील, अनिल, नरेश, रणवीर, फूल सिंह, हर्ष, भूपेंद्र, आरिफ, विकास, सिंभावली के अंकुर चौधरी, न्याबांस के टिंकू यादव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व जानलेवा हमला, बलवा में मुकदमा दर्ज किया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























