
👁 0 views Views
खेतों में निकला सात फीट लंबा अजगर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में अमित प्रधान के खेतों में सोमवार की सुबह करीब 7 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद खेतों से अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
सोमवार को ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे। तभी गांव रसूलपुर में अमित प्रधान के खेतों में आठ किलो वजनी अजगर देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। उसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने अजगर को पकड़ लिया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























