
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी में एल्युमिनियम उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलने पर धौलाना की एक और पिलखवा की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
यूपीएसआईडीसी के फेस वन में स्थित एफ 662 में मैसर्स बालाजी प्रीतम एंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री है जो अल्युमिनियम उत्पाद बनाने का कार्य करती है। रविवार की शाम फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। पहले फैक्ट्री कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर फायर स्टेशन को सूचना दी गई। धौलाना में तैनात एक दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा लेकिन बढ़ती आग को देख पिलखुवा से भी दो दमकल वाहनों को मौके पर मंगवाया गया। तीनों यूनिटों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के कारण कोई जान हानी नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214























