
सिम्भावली गन्ना समिति के चेयरमैन व प्रतिनिधि हापुड़ गुरूद्वारा में सम्मानित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अधीन संस्था उत्तरप्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी ज्ञानी बृजपाल सिंह के नेतृत्व में श्री गुरु नानक दरबार में चौथे गुरु पातशाह श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गन्ना सहकारी समिति सिम्भावली के नवनिर्वाचित चेयरमैन सरदार जितेन्द्र पाल सिंह व उत्तरप्रदेश गन्ना संघ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि डॉ राजेन्द्र सिंह औलख़ को सरोपा और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब जी दी फोटो एवं सिख इतिहास की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।इस सम्मान को पाकर दोनों नेता प्रसन्न नजर आए।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851































