
सूबे में 1781 हेड कांस्टेबल बने दरोगा जिनमें 27 हापुड़ के
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में कार्यरत 1781 हेड कांस्टेबल को सब इस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया गया है जिनमें जनपद हापुड़ में तैनात 27 हैंड कांस्टेबल शामिल है।
डीजीपी मुख्यालय ने 1781 पुलिसकर्मियों को दीपावली से पहले प्रोन्नति का तोहफा दिया है। हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत इत पुलिसकर्मियों को सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत किया गया है। डीआईजी, स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश की प्रति पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से गठित विभागीय प्रोन्नति समिति द्वारा संस्तुत प्रोन्नति सूची को डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को मंजूरी दी थी।
जनपद हापुड़ से प्रोन्नत हुए हेंड कास्टेबल इस प्रकार है- सर्वश्री सोमपाल सिंह, वेद पाल सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र कुमार, अनुराज, भूपेंद्र सिंह, व्रजपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमर सिंह, ब्रजराज सिंह तोमर, असलम खान, संजय कुमार त्यागी, अरुण कुमार, अजय कुमार यादव, सतेंद्र पाल, नरेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, उदय वीर सिंह, राजवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, धुरेंद्र सिंह, करणवीर सिंह, कुंवरपाल, सतेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, अरविंद कुमार।
इस दिवाली को बनाए धमाकेदार 99 रुपए में खरीदें सामान: 8191820867

































