👁 0 views Views
जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को जनपद हापुड़ में स्थान-स्थान पर पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों की मदद से विशेष नजर रखी गई कि कहीं एक साथ लोग एकत्र न हों और समूह के रूप में नमाज न अदा हो।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नगर व क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में आज विशेष पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन कैमरों की मदद से इस बात की निगरानी रखी गई कि नमाजी एक स्थान पर एकत्र न हो और भीड़ न जुटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के सख्त रुख के कारण आज यहां मस्जिदों के द्वार बंद रहे और लोगों ने अपने-अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा की।






























