हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):कोरोना महामारी के समय मे क्षय रोग की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।प्रदेश भर में क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन में निरन्तर गिरावट दर्ज की गई है।जनपद हापुड़ भी इससे अछूता नहीं रहा है, यहाँ गत वर्षों की तुलना में क्षय रोगियों के चिन्हिकरण में गिरावट आई हैं,उसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 दिसम्बर से टी0बी0 हारेगा ,देश जीतेगा नाम से अभियान की शुरुआत की जा रही है।यह अभियान तीन चरणों में चलेगा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रेखा शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण 26 दिसम्बर से 1 जनवरी तक जनपद के अनाथालय, वृद्धाश्रम ,ऩारी निकेतन बाल संरक्षण ग्रह,नवोदय विद्यालय व आवासीय विद्यालय आदि स्थानों पर टी0बी0 व कोविड के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी इसके बाद 2 जनवरी से 12 जनवरी 2021 तक जनपद के शहरी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन बस्तियों एवम हाई रिस्क जनसंख्या में क्षय रोगियों की जाँच की जायेगी। यह कार्यक्रम जनपद की कुल 20 % चयनित जनसंख्या पर संचालित किया जायेगा।
13 जनवरी से 25 जनवरी 2021 तक जनपद के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सकों व मेडिकल स्टोर से संपर्क स्थापित कर उन्हें क्षय रोगियों नोटिफिकेशन करने के निर्देश दिये जायेंगे ।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह ने बताया कि टी0बी0 हारेगा देश जीतेगा अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक क्षय रोग की उपलब्ध सुविधाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक छिपे हुए टी0बी0 रोगियों को खोजकर इलाज पर रखना हैं औऱ प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्य 2025 तक देश को टी0बी0 मुक्त भारत को पूरा करना है। जिला पी0 पी0 एम0 समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खाँसी है बलगम आता हैं खाँसते समय मुँह से खून आता है सीने में दर्द बुखार व वजन कम होने व भूख न लगने की शिकायत है तो तुरंत अपने बलगम की जाँच करायें। सभी सरकारी अस्पताल में बलगम जाँच व टी0बी0 की बीमारी के इलाज की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958



























