शादी से पहले युवती के अपहरण का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का एक युवक ने शादी से पहले अपहरण कर लिया। युवती की नवंबर में शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उसका अपहरण हो गया। परिजनों ने युवती को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगने पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला तीन सितंबर की दोपहर का है जब युवती मोबाइल पर ग्लास लगवाने के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि 13 सितंबर को युवती के होने वाले पति ने युवती के पिता को बताया कि पिलखुवा के गांव डूहरी का लोकेंद्र सोम उर्फ लक्की ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है जिसके बाद दामाद के साथ पीड़िता का पिता लोकेंद्र के घर पहुंचा और पुत्री के बारे में पूछताछ की लेकिन लोकेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह तीन सितंबर से लापता है। उन्होंने लोकेन्द्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के परिजनों को अंदेशा है कि तीनों पुत्रों ने षडयंत्र कर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851























