हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शशि शर्मा एवं कार्यक्रम सहायक डॉक्टर प्रीति कौशिक के निर्देशन में शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है जागरूकता अभियान के तहत स्वछता आंदोलन चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में स्वच्छता और पर्यावरण स्थिरता पर विशेष बल दिया गया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान की थीम है “स्वाभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता।” राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाओं ने टोली बनाकर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें कूड़ेकरकट का निस्तारण किया गया। स्वयंसेविका टीना, मंजू, गरिमा, प्रियंका, सोनिया, सारिका सवा ने स्वच्छता संबंधी वक्तव्य भी प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की संस्थापिका सदस्य आशा गुप्ता, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निशा गर्ग ने सभी स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता के महत्व के विषय में
बताया। कार्यक्रम में डॉक्टर मंजू जैन, डॉक्टर चेतना तायल, स्वर्णलता सिंह, शिवानी, अर्चना, प्रिया, वंशिका, इसरार, ललित, प्रवेश उपस्थित रहे।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437























