महिला पर लगाया झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष मोहसिन सैफी के नेतृत्व में संगठन ने एक शिकायती पत्र हापुड़ कोतवाल को सौपा और आरोप लगाया कि एक महिला ने किराए के मकान के लिए हापुड़ के मजीदपुरा निवासी जफरुद्दीन पुत्र नजमुद्दीन से संपर्क किया जिसके बाद विश्वास में आकर जफरुद्दीन ने महिला को हापुड़ के आनंद विहार में मकान दिला दिया। आरोप है कि महिला वहां अपनी कुछ साथियों के साथ शराब का सेवन करती है, धूम्रपान करती है जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो जफरुद्दीन ने उसे वहां से निकाल दिया। जफरुद्दीन के अनुसार महिला अब उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। साथ ही रुपयों की मांग कर रही है। उसके बाद संगठन के लोग हापुड़ कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया। इस दौरान इरफान, अमजद, धर्मेंद्र, दीपांशु, कबीर, आसिफ आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































