हापुड़: कसेरठ बाजार की गली में लगी स्ट्रीट लाइट हुई खराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित ढाबा वाली गली में लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है जिसकी वजह से रात के समय सड़क पर गुप्त अंधेरा छा जाता है। ऐसे में महिलाएं सड़क पर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हालात यह है कि लोग सड़क पर गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द खराब पड़ी इस स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करे।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित ढाबे वाली गली में लगी स्ट्रीट लाइट पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ी है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी असुविधा का सामना करने को मजबूर है। रात के समय सड़क पर इस कदर अंधेरा छा जाता है कि यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों को टॉर्च, मोबाइल की फ्लैशलाइट आदि का इस्तेमाल करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437























