एन० एफ० एल० द्वारा एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, हापुड़ के सभागार में एन० एफ० एल० के द्वारा एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। केन्द्र प्रभारी अधिकारी डा० अरविन्द कुमार ने कृषकों को सीमित मात्रा में पेस्टी साइड प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया जिसमें किसानों की लागत भी कम हो सकती है। साथ ही उत्पाद में अवशेष कम होने के कारण स्वास्थ्य भी सही रहेगा। एन० एफ० एल० के एरिया मैनेजर सुमित कुमार ने यूरिया के सन्तुलित मात्रा के प्रयोग करने एवं विभिन्न उत्पादों की मात्रा एवं प्रयोग करने के तरीके पर जोर दिया। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा० अशोक सिंह ने बेन्ट्रोनाइट सल्फर का लाभ एवं प्रयोग करने के तरीके तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन, मृदा परीक्षण के प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया। केन्द्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा० आशीष त्यागी ने गन्ना फसल में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के रोकथाम की जानकारी दी। गोष्ठी में लगभग 60 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा० विनिता सिंह, महिला वैज्ञानिक एवं कृषक श्री जयप्रकाश त्यागी (सिखैड़ा), हेम सिंह, अटूटा, अवधेश ग्राम बछलौता, निकुंज त्यागी ग्राम दतियाना, अनिल कुमार ग्राम ततारपुर, एन० एफ० एल० से आये हुए सुमित विश्नोई एवं ऋषिकेश यादव सहित विभिन्न कृषक उपस्थित रहें। मंच का संचालन ए०के० सिंह, एन० एफ० एल० के द्वारा किया गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























