👁 0 views Views
मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर फाटक के पास माल गाड़ी की चपेट में आने से एक दूधिया की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहरा मच गया।
गांव कस्तला कासिमाबाद निवासी 70 वर्षीय भारत सिंह पुत्र रामचंद्र दूधिया था जो कि गुरुवार को पैदल निजामपुर फाटक पार कर रहा था। इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922



























