युवक पर हमला करने के मामले में आठ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला हरजसपुरा निवासी रोहित पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हरजसपुरा निवासी रोहित ने बताया कि 16 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे हिमेश का जन्मदिन मनाकर उसका छोटा भाई शिवम उर्फ लड्डू अपने दोस्त प्रिंस को छोड़ने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वह गढ़ रोड पर स्थित फाटक के पास पहुंचे तो मनोज गुरुदेव नन्हे निवासी मोहल्ला भीम नगर ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज का प्रिंस से विवाद चल रहा है। झगड़े की आशंका देख प्रिंस मौके से भाग गया। आरोपियों ने शिवम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851


































