चार लाख की लागत से नगर पालिका कर रही दो अंतिम यात्रा वाहन तैयार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए दो अंतिम यात्रा वाहनों की शुरुआत करने जा रही है जिनके संचालन से लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल एक अंतिम यात्रा वाहन तैयार हो चुका है जबकि दूसरा काफी जल्द तैयार हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका दो पुराने वाहनों का इस्तेमाल कर करीब चार लाख रुपए की लागत से अंतिम यात्रा का रूप देने की तैयारी में है। फिलहाल किसी की मौत होने पर शवों को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा संचालित अंतिम यात्रा वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन वाहनों की कमी होने की वजह से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में नगर पालिका परिषद हापुड़ अंतिम यात्रा वाहन का संचालन करने की तैयारी कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























