जनपद हापुड़ निवासी महिला की मौत के मामले में गाजियाबाद निवासी पति समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हावल के रहने वाले इरशाद अली ने गाजियाबाद के विजयनगर में रहने वाले ताहिर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इरशाद की बहन नजमा की मौत के मामले में पुलिस ne यह कार्रवाई की है।
30 मार्च 2011 को जनपद हापुड़ निवासी नजमा की शादी विजयनगर के मिर्जापुर के रहने वाले ताहिर से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह नजमा को प्रताड़ित करते। सात दिन पहले नजमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इरशाद अली की तहरीर पर गाजियाबाद पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























