हापुड़: रेलवे अंडरपास में भरा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली मुरादाबाद रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास की हालत इन दिनों बेहद खराब है। बारिश के कारण यहां पानी भरा रहता है जिसकी वजह से बीमारियां पनप रही हैं और लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने से वह काफी ज्यादा परेशान है जिन्होंने विभाग पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द अंडरपास से पानी को निकाला जाए जिससे यातायात सुचारू हो।
बारिश की वजह से हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में पानी भरा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से पानी भरा होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। साथ ही बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























