
हापुड़ के रेलवे रोड पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, दूषित सामग्री की बिक्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का रेलवे रोड पूरी तरह अतिक्रमण से घिरा है और ठेले, खोमचें वालों ने तो पूरी हदें पार कर दी है और दुकान के आगे दुकान लगाने की प्रथा तेजी से बढ़ रही है। हर स्थाई दुकान वाला ठेले, रेहडी और खोमचें बालों से जमकर वसूली कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने सड़क सुरक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह सड़क मार्ग पर कब्जा मुक्त कराकर फुटपाथ को पूरी तरह खाली कराएं।
हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा से लेकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक दुकानदारों ने फुटपाथ को पूरी तरह घेर लिया है और फिर दुकान के आगे ठेले, खोमचें, रेहडी वालों से पैसा लेकर खड़ा करते हैं। जब इन ठेलों पर ग्राहक खड़ा होता है और फिर ग्राहक का वाहन तो सड़क 75% तक पूरी तरह घिर जाती है। इसके बाद तो स्थिति यह पैदा हो जाती है कि पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। रेलवे रोड पर कम से कम 250 ठेले रोजाना खड़े होते हैं जिन पर फल, हरी सब्जियां, फालूदा, पानी पुरी, मधुबन बड़ा, मूंग की दाल, चाऊमीन, चिला, आइसक्रीम, कूलचा, भटूरा, जलेबी, आलू की टिक्की, समोसा, पकोड़ा व शिकंजी आदि की बिक्री की जाती है। शाम के वक्त रोजाना इन ठिकानों पर भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शाम के वक्त घरों पर खाना ही नहीं बनता। इन ठेलों पर बिकने वाली खाद्य सामग्री पूरी तरह गुणवत्ताहीन होती है जिसमें केमिकल व घटिया सामग्री का इस्तेमाल होता है।
खास बात यह है कि कई ठेले वाले तो औसतन 50 हजार रुपए तक की बिक्री करते हैं परंतु टैक्स देने के नाम पर शून्य है जबकि प्रॉपर्टी में करोड़ों रुपए का निवेश किया है।
नागरिकों की मांग है कि ठेले, खोमचे व अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























