
श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरों के विरुद्ध प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरों के विरोध में बुधवार को हापुड़ के कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कांग्रेसजन चंदा चोरों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान अहमद की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसी बुधवार को गांधी जी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। हापुड़ के कांग्रेसी एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी के दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चंदा चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम हापुड़ को एक ज्ञापन दिया।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























