बाबूगढ़ निवासी पति-पत्नी की उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के रहने वाले पंकज उर्फ पिंकू पुत्र भीमपाल सिंह अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार को केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे जिन्हें एक वाहन ने ऋषिकेश से 70 किलोमीटर आगे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों की मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक घर में दो लोगों की मौत होने से परिजन सदमे में है।
भीमपाल के दो पुत्र पंकज और रिंकू में से पंकज अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ दर्शन करने के लिए बाइक से गया था लेकिन पिंकू की बाइक को ऋषिकेश से 70 किलोमीटर आगे एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। संगीता और पिंकू के परिवार में मातम पसरा है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168


























