👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा चलाए जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की नजरबंदी पर भी रोष व्यक्त किया।
हापुड़ के कांग्र्रेसी एक जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका हापुड़ में धरना स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया और कहा कि कृषि कानून को रद्द करना ही किसान हित में है।
कांग्रेसजनों ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट को दिया।
वीडियो देखेः
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























