हापुड़: सभासद का क्लीनिक सील, चार चिकित्सकों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों के विपरीत कई क्लिनिक चल रहे हैं। हापुड़ के सिकंदर गेट नवाजीपुरा मोती कॉलोनी में भी नियमों के विपरीत कई अस्पतालों का संचालन हो रहा है। अवैध क्लिनिकों के संचालन की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हापुड़ के मोहल्ला मोती कॉलोनी नवाजीपुरा में कार्रवाई की और चार चिकित्सकों को नोटिस जारी किए। इसी बीच सभासद डॉ. मुशीर के क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
हापुड़ में कहीं अवैध क्लिनिक चल रहे हैं तो कहीं झोलाछाप लोगों का उपचार कर रहे हैं। गलत उपचार के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला मोती कॉलोनी नवाजीपुरा में वार्ड नंबर-38 के सभासद डॉक्टर मुशीर के क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की और क्लिनिक को सील कर दिया जबकि चार को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एसीएमओ डॉ. वेद प्रकाश टीम के साथ मोहल्ला मोती कॉलोनी नवाजीपुरा में पहुंचे यहां संचालित डॉ मुशीर के क्लीनिक को उन्होंने सील कर दिया और अन्य चार चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। हापुड़ में बड़ी संख्या में अवैध रूप से क्लिनिकों का संचालन हो रहा है। कई अस्पतालों में तो बेसमेंट का भी प्रयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान डॉक्टर शौकत अटैची वाले, डॉक्टर सोनू, डॉक्टर नदीम, डॉक्टर आजम को नोटिस दिए हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























