एक अक्तूबर से धान खरीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर 1 अक्तूबर से धान खरीद होगी। इसके लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण व नवीनीकरण प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान का समर्थन मूल्य 2,300 रुपये और ग्रेड ‘ए’ धान का समर्थन मूल्य 2,320 रुपये प्रति क्विटंल रखा गया है।
खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि किसानों को धान के मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। धान बेचने से पहले जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन व मोबाइल एप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण जरूरी है। जनपद हापुड़ में भी खाद्य व विपणन विभाग ने धान खरीद की तैयारी शुरु कर दी है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























