👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में सिंभावली थाना क्षेत्र में तैनात दो दरोगाओं दिलशाद अहमद व विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में दो दिन पहले गौकशी की घटना हुई थी जिससे पुलिस अधीक्षक हापुड़ नाराज है और उन्होंने गुरुवार को मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए दो दरोगाओं दिलशाद अहमद व विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























