हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की गांव झड़ीना निवासी अनिकेत ने गढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने साथी सुमित, रिंकल, सुधीर, कैलाश और अन्य के साथ गढ़ के पुराना हापुड़ रोड पर स्थित पुस्तकालय में पढ़ने के लिए जाता है। पुस्तकालय का प्रबंधक मुनव्वर कलीम छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता और मामूली बात पर अपशब्द कहता है।
मुनव्वर कलीम पर आरोप है कि उसने मामूली बात पर अपने साथी नासिर और फैजान के साथ मिलकर उन्हें अपशब्द कहते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया ग्रुप पर अभद्र शब्द कहे जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























