पिलखुवा: चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर के पार्टस चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ट्रांसफार्मर के पार्ट्स लूट व चोरी करने की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में तांबे की पत्ती, तांबे के तार के 27 बंडल, 20 हजार की नकदी, एक मोबाइल, अवैध असला, घटना में इस्तेमाल एक कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पिलखुवा थाना क्षेत्र में स्थित ऑरेंद्र ग्रीन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर व जिंदल के पास बिजली घर के ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शानू पुत्र नवाब निवासी पठानकोट बड़ोद जनपद बागपत, प्यार मोहब्बत पुत्र अब्दुल्ला अब्बासी निवासी मोहल्ला दसबीसा थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद, ताहिर पुत्र इंतजार निवासी सिवाल खास मोहल्ला बड्ढापीर मेरठ और सुमित पुत्र रामावतार निवासी गांव मुजैकीपुर थाना प्रतापपुर मेरठ हैं जिन्हें छिजारसी-परतापुर के रास्ते से गिरफ्तार किया है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने मंगलवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि पिलखुवा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर तथा जिंदल के पास बिजली घर के ट्रांसफार्मर से कॉपर व पार्टस चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। इसके बाद जनपदीय एसओजी और पिलखुवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























