दो बाइकों की भिड़ंत में बच्ची समेत तीन चोटिल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों इकट्ठा हुए। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी भी तुरंत घायलों की ओर दौड़े और उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया। सूचना पाकर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान एक बाइक पर सवार महिला, पुरुष और छोटी बच्ची चोटिल हो गए।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब एक बाइक सवार बाबूगढ़ छावनी के मुख्य चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। वहीं एक बाइक हापुड़ से गढ़ की ओर जा रही थी जिस पर एक बच्ची, महिला व पुरुष सवार थे। मुख्य चौराहे पर दोनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और महिला, बच्ची और पुरुष को पास स्थित चिकित्सक के यहां ले गए। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद वह घर चले गए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























