मोबाइल खोने की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित से मांगी जलेबी, होमगार्ड सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात एक होमगार्ड द्वारा मोबाइल खोने की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित से होमगार्ड द्वारा मिठाई मांगने की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच की जिसके बाद होमगार्ड राजेश को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कनौर के रहने वाले चंचल कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को वह अपनी दवाई लेने डेहरा कुटी पर आया था। इसी बीच रास्ते में उसका मोबाइल कहीं गिर गया जिसकी शिकायत लेकर वह बहादुरगढ़ थाने पहुंचा। थाने पर मौजूद कर्मी ने उससे मिठाई मंगवा कर प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाने की बात कही जिसके बाद पीड़ित गया और अपने एक परिचित से पैसे उधार मांग कर एक किलो जलेबी लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद चंचल के मोबाइल खो जाने के प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाई गई। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच की तो एक होमगार्ड का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद होमगार्ड कमांडेंट द्वारा थाने से हटाकर होमगार्ड राजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























