हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नई दिल्ली स्थित एक होटल में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में सत्रह राज्यो के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में एकल बिंदु जीएसटी लागू किए जाने की बात का समर्थन किया। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री आर के गौर ने कहा कि जीएसटी लागू हुए सात साल बीत गया किंतु आज भी ये कानून पूरी तरह से व्यापारियों की समझ में नहीं आया है। इसमें अनेक खामियां आज तक भी मौजूद है। अच्छा हो कि सरकार एकल बिंदु जीएसटी लाकर व्यापारियों को राहत दे। राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल व्यापारी नेता ने कहा कि जीएसटी लागू करते हुए देश के प्रधान मंत्री ने खुद कहा था कि आज देश को दूसरी आजादी मिली है और एक देश एक टैक्स की ये शुरुआत हुई है किंतु आज भी व्यापारियों पर विभिन्न प्रकार के टैक्स लागू किए गए हैं और उनका उत्पीड़न बदस्तूर जारी है जो बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने जीएसटी की खामियों की और इशारा करते हुए कहा की सीमेंट जैसी हर व्यक्ति की जरूरत की चीज पर सरकार 28 परसेंट जीएसटी वसूल रही है। इतना जीएसटी शराब सिगरेट और महंगी कारों पर है क्या ये घोर अन्याय नहीं है जनता के साथ। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार पोद्दार कलकत्ता ने कहा कि व्यापारी समाज को आयुष्मान कार्ड जरूर मिलना चाहिए ये समय की मांग है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्र ने कहा कि सरकार व्यापारी को गंभीरता से ले क्योंकि यही वर्ग सबसे ज्यादा टैक्स और रोजगार देता है। उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार को ई-कॉमर्स से बचाने के लिए खुद सरकार को आगे आना होगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र तन्ना ने की। बैठक में प्रमुख रूप से राजेश्वर पेनुली यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद सोबती अशोक मोदी पवन सुल्तानिया चंदन राय बी सुब्बाराव मुदित बंसल सी एच कृष्णा सुरेश अग्रवाल अनिल भाटिया चंदन जैन सहित अनेक व्यापारी नेता शामिल हुए।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























