पिलखुवा: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर के आनंद विहार निवासी तारीख ने अपनी 23 साल की बेटी नेहा की शादी तीन साल पहले मोहल्ला सिद्दीकपुरा निवासी तस्लीम से की थी। रविवार को तस्लीम ने मृतका के पिता तारीख को फोन पर बताया कि नेहा की मौत हो गई है। इसके बाद मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वह तुरंत अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव देखकर परिजनों में मातम छा गया। वहीं सूचना मिलने पर पिलखुवा थाना प्रभारी पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जांच जारी है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























