हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटोरी के पास मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर रविवार की तड़के करीब 5:00 बजे सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
32 वर्षीय जाफर निवासी अमरोहा रविवार की तड़के करीब 5:00 बजे के आसपास सीमेंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के इमटोरी गांव के पास मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली और टैंकर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जाफर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने जाफर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























